नई दिल्ली, मई 16 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) नई नवेली सरकार ने राज्य में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े कदम उठाए हैं। शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर साल 2011 से अब तक जारी किए गए सभी 1.69 करोड़ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाणपत्रों के दोबारा सत्यापन के आदेश दिए हैं। यह कदम पिछले कुछ वर्षों में दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर उठाए गए सवालों और शिकायतों के बाद उठाया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण (BCW) विभाग के सचिव द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है, "आप अवगत हैं कि 2011 से अब तक लगभग 1.69 करोड़ जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। यह देखा गया है कि इस अवधि में जारी किए गए कुछ जाति प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता और स...