कोलकाता, सितम्बर 25 -- पश्चिम बंगाल में पूर्व विधायक अजीत मैती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि कार्रवाई क्यों की गई है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि मैती की मुलाकात ममता बनर्जी से होनी थी, लेकिन उससे पहले यह कार्रवाई हो गई। फिलहाल, पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब राज्य में नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जारी हैं। शुक्रवार सुबह खड़गपुर पुलिस ने मैती को उनके घर से गिरफ्तार किया है। संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उन्हें देवरा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया था। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुट के आरोप हैं कि मैती को राजनीतिक बदले के तहत निशाना बनाया गया है। कहा जा रहा है कि पुराने मामले में पुलि...