कोलकाता, अक्टूबर 13 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला कालीघाट सथित ममता बनर्जी के घर के सामने पहुंची और जब पूर्व मुख्यमंत्री शाम में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने निकलीं, तभी उस महिला ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि महिला ने पहले ममता की साड़ी खींची। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। ये भी आरोप है कि युवती के पास से एक चाकू मिला है जिसे उसने साड़ी में छिपाकर रखा था। जैसे ही ये महिला ममता बनर्जी के करीब पहुंची और उनकी साड़ी खींची, वैसे ही कालीघाट तृणमूल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने युवती को पकड़ लिया। इस घटना के बाद उस महिला को कालीघाट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद कालीघाट तृणमूल नेतृत्व ने एक बार फिर राज्य की...