नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 226 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है। वीडियो संदेश में ममता ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए बीजेपी के निर्देश पर एग्जिट पोल प्रसारित किया गया है। चुनाव खत्म होने से ठीक एक दिन बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''अमित शाह के सीधे निर्देश पर, केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेंगे।'' यह भी पढ़ें- LIVE: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में असम में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस का क्या हाल ममता बनर्जी ने कहा, "मैं अपने कार्यकर्ताओं और ज...