प्रयागराज, मार्च 8 -- कौशाम्बी से रविवार को लखनऊ जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी और कहा कि मां शीतला, महाकाल की कृपा और कार्यकर्ताओं की दुआओं से हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत न करने पर एवं राष्ट्रपति के कार्यक्रम से दूरी बनाए जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी के नेतृत्व में तृणमूल सरकार का निरंकुश और अराजक आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार तार-तार कर रहा है। घुसपैठियों को संरक्षण देते-देते यह शासन अब लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति खुलेआम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.