नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- ममता बनर्जी ने जिस अभिनेत्री को राज्यसभा भेजा था, अब बीजेपी ने उसी पर दांव लगा दिया है। बंगाल में 'टॉली क्वीन' ने मशहूर कोयल मल्लिक को पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि कुछ महीने पहले कोयल मल्लिक ने तृणमूल सांसद के रूप में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। साल की शुरुआत में ममता बनर्जी की पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था। उन्होंने 6 अप्रैल को सांसद के रूप में शपथ ली। लेकिन एक भी सत्र में शामिल हुए बिना उन्होंने 16 जुलाई को पद छोड़ दिया।कौन हैं कोयल मल्लिक बता दें कि कोयल मल्लिक को रुक्मिणी मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है, बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वे प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं। कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से...