नई दिल्ली, मई 25 -- तृणमूल कांग्रेस को एक और सियासी झटका लगने के आसार हैं। कहा जा रहा है कि सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी काकोली घोष दस्तीदार अब सांसद पद से इस्तीफा दे सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। रविवार को ही उन्होंने पार्टी के जिला पदाधिकारी पद से इस्तीफा दिया है। इधर, पार्टी को अपने गढ़ फलता में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है।सांसद पद छोड़ने की तैयारी? इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सांसद के बेटे वैद्यनाथ घोष ने कहा कि काकोली ने टीएमसी की महिला मोर्चा के पद से भी इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सांसद पद भी छोड़ सकती हैं। अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में हुए स्कैंडल्स ने उनके परिवार की छवि को चोट पहुंचाई है।क्यों दिया इस्तीफा उन्होंने कहा, 'बारासात लोकसभा क्षे...