अयोध्या, मई 7 -- अयोध्या पहुंचे योगी सरकार में चीनी उद्योग और गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रामलला के दर्शन-पूजन किए के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी। मंत्री टीएमसी पर खूब बरसे। मंत्री ने कहा कि वहां की जनता मौजूदा शासन से पूरी तरह ऊब चुकी थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह का शासन चल रहा था, वैसा शासन अंग्रेजों के समय में भी नहीं था। आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में गाय और बैलों की हत्या कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता था। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जनता और गोमाता की "हाय" लगी है। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार नहीं बदलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। जनगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.