ममता बनर्जी को पहले पद से हटाया, फिर दिया एक ऑफर; क्या बनाना चाहते हैं बागी MLA
कोलकाता, जून 23 -- तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व को एक और झटका दिया और ममता बनर्जी की जगह अरूप बिस्वास को अध्यक्ष बना दिया है। हालांकि, नेता पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर नरम रुख अपना रहे हैं और सांसद अभिषेक बनर्जी पर जमकर भड़के हुए हैं। खबर है कि ममता को सलाहकार बनाने का ऑफर भी दिया गया है। अटकलें हैं कि जल्द ही बागी गुट ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग का रुख कर सकता है। रिताब्रता बनर्जी ने ममता बनर्जी के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि यदि वह मुख्य सलाहकार बनना चाहें, तो उनका स्वागत है। कहा जा रहा है कि इस गुट ने प्रभावी रूप से अभिषेक बनर्जी का अधिकार भी छीन लिया है। ममता ने साल 1997 में कांग्रेस से अलग होने के बाद 1998 में तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था। पार्टी साल 2011 में पहली बार सत्ता में आई थी।अभिषेक बनर्जी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.