ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में होने वाला है बड़ा खेल?
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर बड़ा उथल-पुथल का माहौल बनता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दिल्ली आने वाले हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बंगाल सीएम इन बागी सांसदों से क्यों मिलाना चाहते हैं? क्या अंदरखाने कोई सियासी खिचड़ी पक रही है या बात कुछ और है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर एक बजे इन सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक के संभावित स्थान के रूप में बंग भवन को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार दोपहर को कम से कम एक सांसद को समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि भी भेज दी थी। हालांकि, बंगाल सचिवालय के वरिष्ठ सूत्रों ने अभी इस पूरे मामले पर पक्के तौर पर कुछ कहने से इनकार किया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.