कोलकाता, मई 20 -- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के जाने और भाजपा सरकार के बनने के बाद से कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि बंगाल में टीएमसी नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जहां एक ओर शुभेंदु सरकार एक के बाद एक कई बड़े ऐक्शन ले रही है तो वहीं, टीएमसी नेताओं पर भी कार्रवाई हो रही है। उधर, बुधवार को आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी टीएमसी की लोकसभा सांसद केएमसी की चेयरपर्सन माला रॉय ने कोलकाता की अदालत में सरेंडर कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। माला रॉय के साथ उनके बेटे निर्बन रॉय ने भी अलीपुर अदालत के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल, यह मामला पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में चुनाव के बाद हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर धमाकाने के आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने सांसद माला...