नई दिल्ली, जून 12 -- तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों को पार्टी के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल ने हाल ही में खारिज किया है। इसी बीच अब चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि वरिष्ठ नेता शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रपादी कांग्रेस पार्टी भी कांग्रेस में विलय का मन बना रही है। हालांकि, इसे लेकर उनकी तरफ से स्थिति साफ नहीं की गई है। खास बात है कि TMC और NCP दोनों ही पूर्व में कांग्रेस से अलग होकर स्थापित हुए थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के बयान ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि दलों की कांग्रेस के साथ आने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। बहरहाल, इसकी पुष्टि किया जाना संबंधित दलों की तरफ से बाकी है। दिल्ली में हुई ममता बनर्जी और सांसद सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कहा जाने लगा था कि टीएमसी दोबार...