लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी लातेहार इकाई ने रविवार को शनिवार को समाहरणालय परिसर के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल समारोह के दौरान राष्ट्रपति के साथ कथित अनादरपूर्ण व्यवहार किया गया, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के प्रवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की असम्मानजनक घटना पूरे देश का अपमान है। इसी के विरोध में भाजपा लातेहार इकाई द्वारा यह प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च प...