ममता बनर्जी के विधायक और सांसद दूसरे दल के संपर्क में? बंगाल के MLA का बड़ा दावा
नई दिल्ली, मई 15 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब ISF यानी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी का दावा है कि TMC के कई विधायक टूट सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि कई टीएमसी विधायक और सांसद ISF के संपर्क में हैं। हालांकि, टीएमसी ने अब तक इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है। न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्दीकी ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने आईएसएफ में शामिल होने की इच्छा जताई है। कई पंचायत समिति अध्यक्षों और सदस्यों ने भी हमारी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। पार्टी तय करेगी कि उन्हें शामिल करना है या नहीं। यह निर्णय में अकेले नहीं लूंगा।' यह भी पढ़ें- HC से निकल रही थीं ममता, तभी लगे 'चोर-चोर'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.