नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 15 साल पुरानी सत्ता पर भारी संकट मंडरा रहा है। अब तक आए रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भाजपा 191 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े 148 से कहीं ज्यादा है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में बरकरार रहे तो पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाएगी। ममता बनर्जी के लिए यह चुनावी झटका बेहद करारा है। टीएमसी से हार के बाद अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को टूटने से बचाने की है। शायद यही वजह है कि ममता बनर्जी लगातार अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील कर रही हैं। दूसरी ओर सियासी पंडितों का मानना है कि बंगाल में ममता बनर्जी की इस हार का असर सिर्फ राज्य तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.