नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल में पहले चण के मतदान खत्म हो चुके हैं और अब दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है वहां प्रचार जोर हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। बंगाल में एक रोडशो के दौरान अमित शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि उनका समय अब खत्म हो गया है। शाह ने कहा कि ममता दीदी अपनी जगह भतीजे को बैठाने वाली हैं। लेकिन मैं आज कहकर जा रहा हूं कि आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा, 'आपका भतीजा कभी मुख्यमत्री हीं बन पाएगा। झूठ फैलाया जाता है कि बीजेपी जीती तो बंगाल में बाहर का मुख्यमंत्री बनेगा। मैं बता देता हूं कि ऐसा व्यक्ति ही बंगाल का मुख्यमंत्री बनेगा जो बंगाल में ही पैदा हुआ होगा।' अमित शाह ने कहा कि बंगाल में गुंडाराज और सिंडिकेट राज्य है...