दिल्ली, मई 7 -- पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है.यह देश में अपनी तरह की पहली घटना है.वैसे, पहले भी कुछ मुख्यमंत्री अलग हालात में इस्तीफा नहीं देने पर अड़े रहे हैं.इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनावी नतीजों में बीजेपी को दो सौ से ज्यादा सीटें मिलीं जबकि पंद्रह साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस तिहाई के आंकड़े से भी दूर रह गई.उसके अगले दिन अपनी प्रेस कांफ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगी.मै हारी नहीं हूं, हराई गई हूं.इसलिए लोकभवन जाकर इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता.देश के किसी राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के चुनाव हारने की स्थिति में मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल के इस्तीफा देने की परंपरा रही है.उसके बाद राज्यपाल नई सरकार क...