ममता बनर्जी की सीट पर बवाल, स्ट्रांग रूम में भाजपा के झंडे वाले वाहनों के प्रवेश का आरोप
कोलकाता, मई 3 -- पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी कल, मतगणना होनी है। इससे पहले ही रविवार को यहां पर जमकर हंगामा हुआ। मामला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट के मतगणना केंद्र का है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का दावा है कि भाजपा का झंडा लगी दो गाड़ियों को उस परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी गई, जहां पर ईवीएम रखी गई हैं। बता दें कि यही वह सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल स्थित मतगणना केंद्र है, जहां पर ममता बनर्जी ने बीते गुरुवार की रात चार घंटे तक धरना दिया था। उस वक्त आरोप लगाया गया था कि अनधिकृत लोगों को स्ट्रांगरूम में प्रवेश की अनुमति दी गई। कैंप कर रहे हैं टीएमसी कार्यकर्ताटीएमसी कार्यकर्ता सखावत मेमोरियल मतगणना केंद्र पर टीमएसी कार्यकर्ता 100 मीटर के दायरे में कैंप कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का झंडा लगी दो कारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.