कोलकाता, जून 10 -- Saayoni Ghosh:काबा मदीना गाने के बाद चर्चा में आईं TMC सांसद सायोनी घोष बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही हैं। अटकलें हैं कि वह भी जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के बागी सदस्यों के समूह में शामिल हो सकती हैं। फिलहाल, उन्होंने इसपर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। खबरें थीं कि करीब 20 सांसद अलग गुट बनाकर TMC दल का दावा कर सकते हैं, जिसकी प्रमुख काकोली घोष दस्तीदार बताई जा रही हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि घोष ने दस्तीदार की अगुवाई वाले गुट को समर्थन देने का फैसला किया है। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फिलहाल, जाधवपुर सांसद ने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले करीब 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समर्थन पत्र देने की तैयारी की थी।क्या है...