नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में मचे कलह के बाद अब ममता बनर्जी से बागी हुए विधायक वापस टीएमसी में लौट गए हैं। उत्तर 24 परगना जिले की आमडांगा विधानसभा सीट से TMC विधायक कासेम सिद्दीकी ने बागी गुट को छोड़कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे में लौटने की घोषणा कर दी है। घर वापसी के बाद उन्होंने कहा है कि 'दीदी ही सब कुछ हैं।' बता दें कि इससे पहले पार्टी के 50 से ज्यादा विधायक ममता बनर्जी से बागी हो गए थे। ये विधायक विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हो गए थे और ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि अब मुस्लिम विधायक ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की है।क्या बोले सिद्दीकी? ममता बनर्जी के प्रति अपनी वफादारी का दावा करते हुए कासेम सिद्दीकी ने बागी गुट को छोड़ने के पीछे की वजह भी स्...