ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें? दिल्ली पुलिस ने कोलकाता जाकर थमाया नोटिस; मामला क्या
कोलकाता, नवम्बर 9 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने 2013 के एक मामले के संबंध में नोटिस थमाया है और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। यह मामला नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कर्मी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एक नोटिस देने पहुंचे थे। यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 160 के तहत दिया गया है। यह 9 अप्रैल 2013 के एक मामले से जुड़ा है, जो नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 186 (सरकारी काम में बाधा डालना), 353 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 332 (सरकारी कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.