जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान करने के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला रविवार शाम छह बजे साकची गोलचक्कर पर फूंका जाएगा। भाजपा का आरोप है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर ममता बनर्जी ने राजनीति की है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल बदला और उन्हें स्वागत करने के लिए भी नहीं पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...