दुमका, मार्च 9 -- रामगढ़ प्रखंड में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को देश और समस्त आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जिला मंत्री जितलाल राय ने भी ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि उन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर एक महिला राष्ट्रपति और आदिवासियों का अपमान किया है। पार्टी के वरीय कार्यकर्ता धनंजय पंजियारा ने भी घटना का विरोध किया और पुतला दहन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भोला मांझी, रमेश मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, सुनील सोरेन, सुनील हेमब्रम, रामलाल हांसदा, इंग्लिशलाल मरांडी, मनोहर हेमब्रम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.