ममता ने टाटा को बंगाल से भगाया, शुभेंदु वापस लाएंगे; सिंगुर विवाद पर BJP ने जताया खेद
नई दिल्ली, मई 30 -- पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि टाटा समूह राज्य में दोबारा वापसी करेगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने टाटा इंडस्ट्रीज के बंगाल से जाने को एक शर्मनाक घटना बताया। भट्टाचार्य ने कहा कि उस घटना से देश भर में गलत संदेश गया था। इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक रूप से विवादित रहे सिंगुर मामले पर गहरा खेद भी व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए एक 100 दिवसीय विशेष योजना शुरू की है। भट्टाचार्य ने व्यापार के अनुकूल सुधारों, मजबूत एमएसएमई नीतियों, बुनियादी ढांचे के विकास और डेटा सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने का वादा किया।क्या था सिंगुर विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.