नई दिल्ली, मार्च 10 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के एसआईआर के विरोध में अपने धरने के पांचवें दिन मंगलवार को एक प्रतीकात्मक चित्र बनाकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कागज पर 'एसआईआर' और 'वैनिश' लिखकर कथित रूप से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। राजधानी कोलकाता के मध्य स्थित मेट्रो चैनल में जारी धरने के मंच पर बनर्जी को एक स्टैंड पर रखे हरे रंग के बोर्ड पर रंगों से प्रतीकात्मक चित्र बनाते हुए देखा गया। उन्होंने बोर्ड के ऊपर 'एसआईआर' लिखा, जबकि बीच में सफेद रंग से 'वैनिश' शब्द लिखा। इसके बाद उन्होंने कई छोटे-छोटे अनियमित गोल घेरे बनाए और एक बड़े नक्शे जैसा आकार बनाया। फिर धीरे-धीरे हरे बोर्ड के कुछ हिस्सों को सफेद रंग से ढक दिया, जो कथित तौर पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का प्रतीक बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.