नई दिल्ली, मार्च 2 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सोमवार को निर्वाचन आयोग और भाजपा पर हमला बोला। बनर्जी ने दोनों पर साठगांठ कर वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कदम 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लाभ पहुंचाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। होली कार्यक्रम में बोलते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद के लिए ये साजिश रची गई है। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 28 फरवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में बनर्जी ने दावा किया कि चुनावों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए भाजपा और आयोग द्वारा जानबूझकर नाम हटाए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप ...