कोलकाता।, जून 14 -- Sudip Bandyopadhyay: पश्चिम बंगाल की सत्ता पर वर्षों तक राज करने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेताओं ने बगावत कर दी है। उनमें कई उनके करीबी हैं। लगभग सभी नेताओं ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है। अब जो नाम सामने आया है उसकी कल्पना शायद ममता ने भी नहीं की है। पार्टी के दिग्गज सांसद सुदीप बंदोपाध्याय भी बागी हो गए हैं। खबर है कि टीएमसी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, लोकसभा में पार्टी के नेता और छह बार के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके भी बागी गुट में शामिल होने की अटकलें ह...