ममता को मथुरा, बबीता को मेरठ की कमान; यूपी बीजेपी के महिला मोर्चा की 28 जिलाध्यक्ष घोषित
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के बचे हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में प्रदेश के तमाम क्षेत्रों के कुल 28 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के मुताबिक पश्चिम क्षेत्र, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी महिला पदाधिकारियों को सौंपी गई है। सूची में सहारनपुर महानगर, मेरठ जिला एवं महानगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद महानगर, हापुड़, संभल, मथुरा महानगर, एटा, अलीगढ़ महानगर, बरेली, कानपुर दक्षिण, झांसी, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, जालौन, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या महानगर, भदोही, अमेठी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और लालगंज सहित विभिन्न संगठनात्मक जिलों के नाम शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.