नई दिल्ली, जून 6 -- Mamata Banerjee TMC Split: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्ता गंवाने और 58 विधायकों की बगावत झेलने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय वजूद पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है। कोलकाता के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में टीएमसी के संसदीय दल में एक बड़ी टूट की पटकथा लिखी जा चुकी है। सुगबुगाहट है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में जब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचेंगे तब पार्टी के कम से कम 22 सांसद बागी होकर खुद को असली टीएमसी घोषित कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, संसद में होने वाले इस तख्तापलट और बागी गुट का नेतृत्व बारासात से लोकसभा सांसद काकली घोष दस्तीदार कर रही हैं। इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदन के सांसद शामिल हैं। इस सियासी हलचल के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्...