नई दिल्ली, जून 13 -- तृणमूल कांग्रेस में कलह के बीच वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि ममता बनर्जी का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। बनर्जी ने कहा कि अभी फिलहाल ध्यान बीजेपी से निपटने पर होना चाहिए। ममता बनर्जी के लिए यह बड़ी खुशखबरी हो सकती है। दरअसल अभिषेक बनर्जी बनाम अन्य में कल्याण बनर्जी ही अपने तेवर दिखा रहे थे। वहीं अब वह खुद नरम हो गए हैं। कल्याण बनर्जी ने अब सुलह के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है।अभिषेक बनर्जी पर नरम पड़े कल्याण कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को पार्टी के लिए खतरा बता दिया था। अब उन्होंने कहा, मैंने अभिषेक को अपने सामने ही बड़ा होते हुए देखा है। उन्होंने खुद कहा कि मैं उनसेकोई भी बात कर सकते हं। अब सब ठीक है। बता दें कि दूसरी ओर टीएमसी के ...