नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- 90 के दशक की हीरोइन ममता कुलकर्णी एक बार फिर से खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका वही पुराना अवतार नजर आ रहा है। कुछ समय पहले ममता स्पिरिचुअल जर्नी के लिए खबरों में बनी हुई थीं। उन्हें भगवा रंग के कपड़ों में देखा गया था। अब उनका नया अवतार एकदम मॉडर्न है। एक्ट्रेस अपने ही गाने 'कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दुआएं पाए' पर थिरकती नजर आ रही हैं।ममता कुलकर्णी का नया अवतार हो रहा है वायरल हाल में ममता कुलकर्णी 14 वें जयपुर फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने पुराने अवतार में नजर आई। इस इवेंट में ममता कुलकर्णी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट के दौरान जब ममता स्टेज पर मौजूद थी तो उनकी फिल्म 'घातक' का गाना 'कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दु...