भवानीपुर, अप्रैल 9 -- पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में लगभग 25% की भारी कमी दर्ज की गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 51,004 नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। हटाए गए कुल मतदाताओं में 23.3% मुस्लिम और 76.7% गैर-मुस्लिम मतदाता शामिल हैं।चरणबद्ध तरीके से हटाए गए मतदाता SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले भवानीपुर में कुल 2,06,295 मतदाता थे। नामों को हटाने की यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई। पहला चरण: पहले चरण में 44,787 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इन नामों को हटाने के पीछे मुख्य कारण मतदाताओं का अनुपस्थित होना, दूसरी जगह शिफ्ट होना, मृत्यु, डुप्लीकेट प्रविष्टि या अनमैप्ड होना बताया गया। दूसर...