ममता की सफलता पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए है प्रेरणा : प्रफुल्ल मांझी
गया, जून 16 -- पैरामेडिक प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की बिहार स्टेट टॉपर बनी ममता कुमारी को सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने उनके गांव गोयनियां पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने ममता की उपलब्धि को पूरे महादलित समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ममता ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, रामस्नेही मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, संतोष सागर, राकेश कुमार और अरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत के गोयनियां गांव निवासी सुरेंद्र मांझी की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.