मीनापुर, अगस्त 21 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मां ने ममता के रिश्ते का कत्ल कर दिया। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगराहा उत्तर टोला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि पुलिस ने मां आरती देवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है वहीं इलाके में खलबली मची है। पुलिस ने बच्चे का शव आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।जहर देकर रोने का नाटक एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से कई नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। बताया जाता है कि आरती देवी की सास गीता देवी और ससुर कैलाश राम किसी काम से कहीं निकले थे। इसी बीच आरती ने बिस्किट में जहर मिला कर आर्यन को खिला दिया...