नई दिल्ली, जून 17 -- पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद तमाम विपक्षी दलों की भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। राज्य में भाजपा के जीतते ही ममता बनर्जी की पार्टी में टूट शुरू हो गई। पहले विधायक बागी हुए और फिर 20 से ज्यादा सांसदों ने ममता से दूरी बनाकर एनडीए को समर्थन दे दिया। इसके बाद अगला नंबर एक बार फिर से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) का आया है। एक बार फिर से उद्धव की पार्टी में टूट होने जा रही है। 9 में से लगभग छह सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जल्द ही शामिल होने की अटकलें हैं। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जमकर निशाना साधा। टीएमसी और उद्धव में टूट के बाद एनडीए के सांसदों की संख्या बढ़कर 318-319 हो सकती है। इसमें 20 टीएमसी से टूटे सांसद जिन्होंने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ...