कोलकाता।, अक्टूबर 28 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नंदीग्राम सीट से ही क्यों इस्तीफा दिया और भवानीपुर से विधायक बने रहने का फैसला क्यों किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह दी। उन्हें चुनावी राजनीति से दूर रहने को कहा। शुभेंदु ने इस दौरान अपने पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला फिर से उठाते हुए सवाल किया कि दो करोड़ रुपये की सुपारी किसने दी थी। उनका इशारा ममता बनर्जी की ओर ही था। आपको बता दें कि नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनावों में जीत के बाद चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ और शखरव सरकार ने विधानसभा में बीजेपी विधायक के रूप में शपथ ली। भवानीपुर सीट अपने पास रखने और नंदीग्राम सीट छोड़ने के अपने फैसले का बचाव करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने क...