आगरा, अप्रैल 11 -- हुनर का खजाना और ममतामयी शक्ति का अनूठा संगम हैं महिलाएं। जरूरत बस खुद की शक्ति और प्रतिभा को समझने की है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अथक प्रयासों से कुछ अलग मुकाम पाने वाली ऐसी ही 100 से अधिक नारी शक्तियों का सम्मान आज अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह में किया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संग डांडिया की धूम रही। मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों के जयकारों से कार्यक्रम परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेशचंद गर्ग, विशिष्ट अतिथि रामप्रकाश अग्रवाल, शकुन मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की 100 से अधिक ऐसी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जो अपनी घर गृहस्थी सम्भालने के साथ, समाज व देश के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.