बगहा, मई 10 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयसंत कोलंबस हाई स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मां के विभिन्न रूपों को कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। छोटे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कार्ड बनाकर शुभकामना संदेश दिए तथा उनके प्रति आभार और स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के नाम पत्र लिखकर उनके त्याग, स्नेह और निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा। यह भी पढ़ें- "मां" शब्द में समाहित है पूरी सृष्टि विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य निकहत फातिमा खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "मां" शब्द अपने आप में मम...