नई दिल्ली, जनवरी 7 -- केरल हाईकोर्ट ने कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को एक महिला से कथित दुष्कर्म और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा अवधि बुधवार को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी। न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने मामले की सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की और ममकूटाथिल की अंतरिम राहत को इसी तारीख तक के लिए बढ़ा दिया। विधायक ने इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार करने संबंधी तिरुवनंतपुरम मुख्य जिला एवं सत्र अदालत के आदेश को चुनौती दी है। इससे पहले हाईकोर्ट ने 18 दिसंबर, 2025 को अंतरिम आदेश को सात जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था। ममकूटाथिल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.