मुंगेर, मई 6 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत ममई गांव में हर घर नल-जल योजना संचालित होने के बाद भी 100 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड नंबर 6 के करीब 50 एवं वार्ड संख्या 8 के 45 घरों में नल-जल योजना का पानी नहीं आ रहा है। वार्ड संख्या 6 की निर्मला देवी, डब्लू साह, विलास साह, संजय साह, सुनील यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 50 घरों में नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। संवेदक के द्वारा नए बोरिंग करने के बाद भी कनेंक्शन नहीं दिया गया। हमलोग दूसरों के घरों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। पीएचईडी की ओर से खराब चपाकलों की भी मरम्मत नहीं करायी गयी है।

वार्ड संख्या आठ की स्थिति इधर ममई गांव के ही वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य सौरभ कुमार, कपिलदेव झा, रुद्र नारायण झा ,जितेंद्र झा, ...