दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। दरभंगा- मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी में बुधवार की देर शाम चार चक्का वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे कोतवाली चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान केवटी थाने के कदम टोला निवासी यदुवंशी यादव के पुत्र अजय कुमार (26) के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.