झांसी, अगस्त 26 -- झांसी। झमाझम बारिश से बेतवा नदी तेजी से चढ़ रही है। वहीं झांसी से सटे मध्य प्रदेश इलाकों में भी तेज बारिश से बेतवा में लगातार पानी आ रहा है। बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से इसका असर मऊरानीपुर के धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध पर पड़ा है। झांसी से निकली बेतवा का अधिकतम जलस्तर 207.990/1983 मीटर है। जबकि खतरे का निशान 205 मीटर पर है। अब तक हुई बारिश के बाद नदी 193.180 मीटर पर पहुंच गई है। जिससे इसके बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक 402 मिली बारिश दर्ज की गई है। जो 49.20 प्रतिशत है। वहीं दूसरी झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी, ओरछा में भी झमाझम बारिश हुई। अब भी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। 26 अगस्त आधिकारिक वर्षा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24...