मप्र में उफनाई बेतवा, किया निरीक्षण
झांसी, अगस्त 27 -- झांसी। झांसी से सटे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में बेतवा उफान पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज प्रभारी कलेक्टर रोहन सक्सेना ने ओरछा स्थित बेतवा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सक्सेना ने अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी के प्रमुख घाटों पर कुशल तैराकों और गोताखोरों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। उच्चाधिकारी लगातार मैदानी स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- माताटीला से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, बेतवा का जलस्तर 113.300 मीटर पहुंचा, प्रशासन अलर्ट पर प्रभारी कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.