झांसी, फरवरी 22 -- झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाराईपुरा में मध्य प्रदेश नगर पालिका में क्लर्क ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार बंद कमरे में ऊपरी कमरे में फंदे पर शव झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नाराईपुरा निवासी दिलीप सिंह (55) दतिया (मप्र) नगर पालिका में स्थापना क्लर्क के पद पर तैनात थे। वह रोज आते-जाते थे। उनका निर्माणाधीन मकान है। रविवार को वह उठकर मिस्त्री द्वारा बताए गए मटेरियल का सामान लेने गए थे। वहां से लौटकर वह ऊपर के कमरे में चले गए। वहां उन्होंने पंखे के सहारे रस्सी से फंदा बनाया और झूल गए। काफी समय बाद में परिजन उन्हें देखने ऊपर के कमरे में पहुंचे तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने झांकक देखा तो दिलीप का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.