नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भिंड (मप्र)। भिंड जिले की सिंध नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने के बाद लापता तीन युवकों के शव रविवार को बरामद हुए। तीनों शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कनावर गांव के पास डूब गए थे। उमरी थाने के प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया, 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया, 16 वर्षीय अभिजीत भदौरिया और 19 वर्षीय मदन भदौरिया के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और तेज बहाव के बीच नदी के 15 किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...