नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला नर्स की एक अज्ञात आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय उइके ने बताया कि मृतका की पहचान शाहगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है। हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब नर्स स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार पर खड़ी थी कि तभी आरोपी ने अचानक उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। उइके ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल नर्स की इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.