लातेहार, अप्रैल 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। हीरा पद्दा अक्सी खेल समिति के तत्वाधान में महुआडांड़ प्रखण्ड के अक्सी गांव में विगत 21 मार्च से आयोजित ग्रामीण हॉकी लीग मैच का आज समापन हो गया। जिसमें प्रखण्ड के पोटमाडीह, जयपुर, गोठगांव, बहेराटोली, और अक्सी की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमी फाइनल गोठगांव और अक्सी के बीच खेला गया। जिसमें गोठगांव 2-0 की बेहतरीन फील्ड गोल से जीत दर्ज करते फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमी फाइनल पोटमाडीह और बहेराटोली के बीच खेला गया । जिसमें पोटमाडीह 1-0 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल पोटमाडीह और गोठगांव के बीच बेहद रोमांचक खिताबी जंग गोल रहित समाप्त हुआ और अंततः पेनाल्टी पुश में 2-1 से पोटमाडीह ने खिताब में कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता टीम को 1-1 खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके में उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.