बागपत, मार्च 1 -- फाल्गुन की मस्ती भरी हवाओं के साथ ही जिले का बाजार होली के रंग में रंग चुका है। शहर से लेकर गांव तक दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर-गुलाल और तरह-तरह के आकर्षक सामान लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बच्चों की आंखों में चमक और बाजारों में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि होली का उत्साह अब परवान चढ़ने लगा है। इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ नए और अनोखे डिजाइन की पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर के प्रमुख बाजार से लेकर गली-मोहल्लों में अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार अंकुर जैन, अर्चित ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक आते ही खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। दुकान पर खास तौर पर ऑपरेशन सिंदूर और राफेल नाम की नई डिजाइन वाली पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही हैं। बाजार में पिट्ठू बैग ...