मन में मनन से मिलती है मंजिल: स्वामी चिदानंद
भदोही, मई 15 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के कंदुई लठियां स्थित भक्तिधाम आश्रम में गुरुवार को मानस महोत्सव का समापन भंडारे के साथ हुआ। संगीतमय अखंड मानस पाठ में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। पार्थिव शिवलिंग का विशेष शिवार्चन और श्रृंगार किया गया। मानस पाठ की पूर्णाहुति पर हवनकुंड में भक्तों ने सामूहिक आहुति अर्पित की। स्वामी चिदानंद महाराज और संतोषी देवी ने मानस पोथी की आरती उतारी और वैदिक विद्वानों का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रवचन सत्र में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने मानस महात्म्य की चर्चा की। कहा कि मन ही तन को नियंत्रित कर सकता है, इसलिए मन को मानवता के प्रति प्रेरित करें। मन में मनन करने से भगवान भी दर्शन देते हैं। मन में मनन करने से तय मंजिल भी मिल जाती है।
स्वामी चिदानंद का प्रवचन अपनी बात को विस्तार देते हुए स्वामी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.