रिषिकेष, अप्रैल 18 -- चारधाम दर्शन के लिए ऋषिकेश से बसों में सवार होकर शनिवार को रवाना हुए मध्य प्रदेश के यात्रियों का मन आस्था से सराबोर रहा। उनकी जुबान से मन की हकीकत बयां हुई। यात्रियों में बाबा बदरी-केदार और गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन का उत्साह भी दिखा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चारधाम ट्रांजिट केंद्र में बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान यात्रियों में गजब का उत्साह दिखा। बस सवार मध्य प्रदेश के धार जिले के यात्रियों में 50 वर्षीय कल्याण सिंह थे। उन्होंने बताया कि पहली बार चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं। वर्षों से तमन्ना थी कि बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करूं। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के आगाज के लिए सीएम धामी ऋषिकेश पहुंचे भगवान ने यह मुराद आखिर पूरी कर दी है। अब सिर्फ धामों तक पहुंचने का इंतजार है। स...